Hathras/ नवगठित कार्यकारिणी सदस्य हाथरस। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने संगठन विस्तार के तहत सासनी नगर कार्यकारिणी की घोषणा की है। पार्टी के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री के मार्गदर्शन और प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने नई कार्यकारिणी जारी की।घोषित सूची के अनुसार उत्कर्ष भारद्वाज, गुरुदयाल शर्मा और राजेश कुमार को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया है। संजय श्रोती को नगर महामंत्री तथा आर्यन उपाध्याय और कालीचरण शर्मा (कालू पंडित) को नगर मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी सासनी क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के साथ पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य नागरिकों के अधिकारों की रक्षा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है।
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने सासनी नगर कार्यकारिणी की घोषित
Recommendation for You

UP/ Hathras: निरीक्षण करते जिलाधिकारी अतुल वत्सहाथरस। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड कार्यालय…

UP/ Hathras निर्देश देते मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वेद प्रकाशहाथरस। एमडीटीबी चिकित्सालय में इन्फ्लूएन्जा-ए के संभावित एवं…












