Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार दंपति घायल


UP/Hathras टक्‍कर से घायल दंपत्तिहाथरस। गांव नगला नाई के निकट एक अज्ञात वाहन ने साईल सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। जिससे साईकिल सवार दंपत्ति घायल हो गये। घायलों का उपचार सीएचसी में कराया है।
रविवार को मिली जानकारी क अनुसार नगला नाई निवासी राजकुमार पुत्र मोहन लाल अपनी पत्नी के साथ हाथरस की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। शनिवार देर रात वे काम समाप्त कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे।बताते हैं कि जब दोनांें अपने गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से चल रहे अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे साईकिल सवार राजकुमार और उसकी पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गए, तथा साइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच मौका पाकर अज्ञात वाहन चालक मौके से मय वाहन के फारार हो गया। लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से घायल दंपति को सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। समाचार लिखे जाने तक घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *