UP/Hathras थाना हाथरस गेट क्षेत्र के कैलाश ढाबा पर हुई फायरिंग की घटना में नामजद आरोपी विजय प्रताप सिंह उर्फ छोटू राणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।पुलिस के अनुसार 18 जून को कैलाश ढाबा पर आपसी विवाद के दौरान फायरिंग की घटना हुई थी। इस संबंध में थाना हाथरस गेट में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई थीं।इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना हाथरस गेट पुलिस ने मुख्य आरोपी विजय प्रताप सिंह उर्फ छोटू राणा निवासी सामंत पट्टी, थाना चंदपा को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पहले से भी हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट तथा एससी/एसटी एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।इस मामले में थाना हाथरस गेट पर दर्ज मुकदमा संख्या 269/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा सीएलए एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना के नेतृत्व में थाना हाथरस गेट पुलिस टीम ने की
Home
ताजा न्यूज़
कैलाश ढाबा फायरिंग कांड का आरोपी छोटू राणा गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल,गिरफ्त में आरोपी
कैलाश ढाबा फायरिंग कांड का आरोपी छोटू राणा गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल,गिरफ्त में आरोपी
Recommendation for You

UP/ Hathras: निरीक्षण करते जिलाधिकारी अतुल वत्सहाथरस। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड कार्यालय…

UP/ Hathras निर्देश देते मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वेद प्रकाशहाथरस। एमडीटीबी चिकित्सालय में इन्फ्लूएन्जा-ए के संभावित एवं…












