हाथरस। न्यायालय परिसर में आने वाले वादकारियों के साथ सम्मानजनक और सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने, ईमानदारी के साथ निडर होकर दायित्वों का निर्वहन करने तथा न्यायिक कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने का संदेश जनपद न्यायालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में कर्मचारियों को दिया गया।जे.टी.आर.आई. लखनऊ के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश विनय कुमार के आदेश पर सतत् सीखने का वातावरण विकसित करने के उद्देश्य से प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय परिसर में शिष्टाचार एवं तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।कार्यशाला में पेशकार राजीव कुमार एवं प्रशासनिक लिपिक आशुतोष अग्रवाल ने तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को न्यायालयीन शिष्टाचार, कार्यप्रणाली और कार्यालयीन व्यवहार की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को वादकारियों के साथ विनम्र व्यवहार करना चाहिए तथा अपने वरिष्ठ अधिकारियों से कार्य प्रणाली और अभिलेखों के रख-रखाव की प्रक्रिया सीखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब कर्मचारी दूसरों को सम्मान देंगे, तभी उन्हें भी सम्मान प्राप्त होगा।प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को सामान्य नियमावली (सिविल) के निर्धारित प्रारूपों के अनुरूप रजिस्टर तैयार करने की तकनीकी जानकारी भी दी गई, जिससे न्यायालयीन कार्यों में सटीकता और पारदर्शिता बनी रहे।कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सहित जनपद न्यायालय के समस्त तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित रहे।-
Home
ताजा न्यूज़
न्यायालय कर्मचारियों को शिष्टाचार व ईमानदारी का पाठ पढ़ाया, कार्यशाला में दिए तकनीकी प्रशिक्षण
न्यायालय कर्मचारियों को शिष्टाचार व ईमानदारी का पाठ पढ़ाया, कार्यशाला में दिए तकनीकी प्रशिक्षण
Recommendation for You

UP/ Hathras: निरीक्षण करते जिलाधिकारी अतुल वत्सहाथरस। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड कार्यालय…

UP/ Hathras निर्देश देते मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वेद प्रकाशहाथरस। एमडीटीबी चिकित्सालय में इन्फ्लूएन्जा-ए के संभावित एवं…












