Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

औद्योगिक विकास को लेकर फेम जिलाध्यक्ष ने उठाई आवाज, स्थानीय उद्योगपतियों को प्राथमिकता देने की मांग

Hathras/ सदर विधायक अंजुला माहौर को मांग पत्र देते जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल व अन्य हाथरस। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (फेम) के जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने हाथरस के औद्योगिक विकास को लेकर प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए स्थानीय उद्योगपतियों को प्राथमिकता दिए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम सदर विधायक अंजुला माहौर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा के माध्यम से मांगपत्र प्रेषित किया।सुरेश अग्रवाल का कहना है कि यूपीसीडा की सलेमपुर औद्योगिक परियोजना में स्थानीय उद्योगपतियों को भूमि आवंटन में प्राथमिकता न देकर प्रदेश के बाहर के निवेशकों को भूमि आवंटित किए जाने की प्रक्रिया स्थानीय उद्यमियों के हितों के विपरीत है। उन्होंने इसे सरकार की औद्योगिक विकास नीति के अनुरूप नहीं बताया और कहा कि हाथरस के उद्योगपतियों ने प्रदेश और देशभर में जनपद की अलग पहचान बनाई है।मांगपत्र में कहा गया है कि हाथरस भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जनपद है, जहां सात रेलवे स्टेशन हैं तथा आगरा, अलीगढ़, मथुरा और एटा जैसे जनपदों से इसकी सीधी सीमाएं जुड़ी हैं। ऐसे में यहां औद्योगिक विकास की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।उन्होंने मांग की कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों से बेहतर ढंग से जोड़ा जाए, जिससे औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके। साथ ही हाथरस के लघु एवं कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए एक औद्योगिक पार्क स्थापित किया जाए।मांगपत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि जिला बने लगभग 29 वर्ष बीत जाने के बावजूद जीएसटी विभाग का कार्यालय आज भी किराए के जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। जबकि नए भवन के लिए भूमि चयन कर प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। उन्होंने मुख्यमंत्री से जीएसटी कार्यालय भवन निर्माण की शीघ्र स्वीकृति प्रदान कराने का अनुरोध किया, ताकि व्यापारियों और करदाताओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *