Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

मतदान केंद्रों के पुनर्गठन पर 30 जून को कलेक्ट्रेट में होगी बैठक

हाथरस। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केंद्रों एवं मतदेय स्थलों के पुनर्गठन को लेकर 30 जून को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी।अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशान्त तिवारी ने बताया कि प्रत्येक मतदेय स्थल पर अधिकतम 1200 मतदाता निर्धारित किए जाने के उद्देश्य से मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन के बाद मतदान केंद्रों एवं मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार करने के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में 30 जून 2026 को अपराह्न 1:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, हाथरस में बैठक आयोजित होगी।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर मतदान केंद्रों एवं मतदेय स्थलों के प्रस्तावों पर अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *