Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

सासनी में जमीन पैमाइश के दौरान दबंगों ने किया पिता-पुत्र पर हमला

फोटो —– 4 –गांव रूदायन में घायल युवक का उपचार करते चिकित्‍सकहाथरस। गांव रुदायन में जमीन की पैमाइश के दौरान दबंगों ने पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। जिससे पिता पुत्र घायल हो गये, घायलों का उपचार सीएचसी में कराया है। वहीं पीड़ित ने घटना की शिकायत गांव के ही करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शिकायत के बाद पिता-पुत्र का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।गुरूवार को कोतवाली में गांव रूदायन निवासी पीड़ित द्वारा दी गई शिकायत में जुगेंद्रपाल सिंह पुत्र भगवान सिंह ने कहा है कि उसका गांव के ही कुछ लोगों के साथ जमीन की सीमा को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद के निस्तारण के लिए राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। पीड़ित का आरोप है कि जब वह राजस्व लेखपाल के समक्ष अपना पक्ष रख रहे थे, तभी उनका बेटा महेश वहां पहुंचा। महेश के आते ही विपक्षीगण ने उन पर और उनके बेटे पर लाठी-डंडों से अचानक हमला कर दिया। घटना के समय लेखपाल भी मौके पर मौजूद थे। इस हमले में पिता-पुत्र दोनों को चोटें आई हैं। पीडित ने करीब आधा दर्जन से अधिक लोगो के खिलाफ कोतवाली में घटना की शिकायत की है। वहीं पुलिस ने जुगेंद्र सिंह और उनके बेटे महेश को डॉक्टरी परीक्षण के लिए सासनी सीएचसी भेजा, जहां मेडिकल ऑफिसर डॉ. शुभम ने उनका डॉक्टरी परीक्षण किया।-

हाथरस / गांव रूदायन में घायल युवक का उपचार करते चिकित्‍सकहाथरस। गांव रुदायन में जमीन की पैमाइश के दौरान दबंगों ने पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। जिससे पिता पुत्र घायल हो गये, घायलों का उपचार सीएचसी में कराया है। वहीं पीड़ित ने घटना की शिकायत गांव के ही करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शिकायत के बाद पिता-पुत्र का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।गुरूवार को कोतवाली में गांव रूदायन निवासी पीड़ित द्वारा दी गई शिकायत में जुगेंद्रपाल सिंह पुत्र भगवान सिंह ने कहा है कि उसका गांव के ही कुछ लोगों के साथ जमीन की सीमा को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद के निस्तारण के लिए राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। पीड़ित का आरोप है कि जब वह राजस्व लेखपाल के समक्ष अपना पक्ष रख रहे थे, तभी उनका बेटा महेश वहां पहुंचा। महेश के आते ही विपक्षीगण ने उन पर और उनके बेटे पर लाठी-डंडों से अचानक हमला कर दिया। घटना के समय लेखपाल भी मौके पर मौजूद थे। इस हमले में पिता-पुत्र दोनों को चोटें आई हैं। पीडित ने करीब आधा दर्जन से अधिक लोगो के खिलाफ कोतवाली में घटना की शिकायत की है। वहीं पुलिस ने जुगेंद्र सिंह और उनके बेटे महेश को डॉक्टरी परीक्षण के लिए सासनी सीएचसी भेजा, जहां मेडिकल ऑफिसर डॉ. शुभम ने उनका डॉक्टरी परीक्षण किया।-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *