Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट लाइन हटाने की मांग, छात्र का वीडियो चर्चा मेंहाथ जोड़कर डीएम से लगाई गुहार, जर्जर बिजली लाइन से हादसे की जताई आशंका

हाथरस / बिजली लाइन को हटवाने की मांग करता दक्ष पौनियांहाथरस। मुरसान विकासखंड के गांव जटोई निवासी 10 वर्षीय छात्र दक्ष पौनियां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में छात्र हाथ जोड़कर जिलाधिकारी से उसके घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन को हटवाने की मांग करता दिखाई दे रहा है। उसका कहना है कि लाइन काफी पुरानी और जर्जर है, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है।वीडियो में दक्ष पौनियां, पुत्र नारायण सिंह उर्फ बॉबी, कहता है, “डीएम सर, मेरे गांव में मेरे घर के ऊपर से पुरानी 11 हजार की जर्जर लाइन गुजर रही है। यहां कोई हादसा हो सकता है। कृपया इस लाइन को हटवाने की कृपा करें। आपका मेरा परिवार और गांव सदैव आभारी रहेगा।”बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना है और ग्राम पंचायत जटोई के व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है। वीडियो में छात्र संभावित दुर्घटना की आशंका व्यक्त करते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपील कर रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित बिजली लाइन काफी समय से घरों के ऊपर से गुजर रही है। उनका मानना है कि यदि लाइन की स्थिति जर्जर है तो विद्युत विभाग को इसकी तकनीकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।बताया जाता है कि दक्ष पौनियां के पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में तथा उनके चाचा सीआरपीएफ में कार्यरत हैं। हालांकि, छात्र की अपील का उद्देश्य केवल घर के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन को हटवाकर सुरक्षा सुनिश्चित कराना बताया जा रहा है।फिलहाल इस मामले में जिला प्रशासन या विद्युत विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *