Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

जटोई ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं का आरोप, जांच की उठी मांगरोजगार सेवक पर फर्जी मस्टर रोल तैयार कर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप

हाथरस। मुरसान विकासखंड की ग्राम पंचायत जटोई में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों में अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। शिकायतकर्ताओं ने रोजगार सेवक पर फर्जी मस्टर रोल तैयार कर सरकारी धनराशि के दुरुपयोग तथा बिना कार्य कराए भुगतान कराने का आरोप लगाया है। मामले की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की गई है।शिकायत के अनुसार रोजगार सेवक सत्य प्रकाश द्वारा अपने चहेते लोगों के नाम मनरेगा मस्टर रोल में दर्ज कर उन्हें अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। दावा किया गया है कि जिन लोगों ने मनरेगा के तहत कार्य नहीं किया, उनके नाम पर भी भुगतान दर्शाया गया तथा कई लाभार्थियों को 100 दिनों का रोजगार पूरा दिखाकर भुगतान किया गया।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम पंचायत में बम्बा से मंदिर के तालाब तक कच्ची नाली खुदाई कार्य के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1,07,425 रुपये स्वीकृत किए गए। आरोप है कि 14 से 20 अप्रैल तथा 6 से 21 मई 2026 तक कार्य होना दर्शाकर मस्टर रोल और माप पुस्तिका (एमबी) तैयार कर दी गई, जबकि मौके पर नाली खुदाई का कार्य नहीं हुआ। इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2022-23 में भी इसी कार्य के लिए लगभग 96 हजार रुपये स्वीकृत किए गए थे, लेकिन शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि उस समय भी कार्य धरातल पर नहीं कराया गया।इसके अलावा अमृत सरोवर के सौंदर्यीकरण कार्य में भी अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में अमृत सरोवर के लिए स्वीकृत लगभग 50.85 लाख रुपये की धनराशि के सापेक्ष निर्धारित कार्य पूर्ण नहीं हुए। आरोप है कि सरोवर के किनारों का पक्का निर्माण भी नहीं कराया गया।शिकायतकर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच मंडलायुक्त स्तर के अधिकारी से कराने, दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा यदि सरकारी धन के दुरुपयोग की पुष्टि होती है तो संबंधित व्यक्तियों से उसकी रिकवरी कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *