आकाश पुत्र श्री ओमी उर्फ ओमप्रकाश निवासी ग्राम ढकपुरा थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस द्वारा थाना हाथरस गेट पर लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि दिनांक 18.05.2026 को वादी के पिता ओमी उर्फ ओमप्रकाश तथा पडोसी महेन्द्र पुत्र राजपाल के बीच घरेलू बातो को लेकर शराब के नशे में आपस में गोली गलौज हो गयी थी । कृष्णा पुत्र महेन्द्र द्वारा अपने पिता को गाली देने का द्वेष मानकर अपने दोस्तो को बुलाकर वादी के घर के सामने गाली गलौज करने लगा । चबूतरे पर बैठे वादी के चचरे भाई सोनू पुत्र रामवीर द्वारा विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी । जिसके सम्बन्ध में वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हाथरस गेट पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
➡️ पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक हाथरस गेट को निर्देशित किया गया था । थाना हाथरस गेट पुलिस टीम एवं सर्विलांस टीम सहित 03 टीमों को लगाया गया था । विवेचना के क्रम में टीमों द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी है तथा नामजद अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। जिसके क्रम में आज दिनांक 23.06.2025 को गठित टीमों के कठिन परिश्रम व अथक प्रयासोपरान्त ग्राउंड, टेक्निकल इंटेलीजेंस व प्राप्त अन्य लाभप्रद सूचनाओं के संकलन से घटना कारित करने वाले अभियुक्त ऋषभ मीणा पुत्र कुंवरसैन मीणा निवासी बोझिया थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस से नगला सिंघी के पास हुई पुलिस मुठभेड के दौरान पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में अभियुक्त ऋषभ मीणा पुत्र कुंवरसैन मीणा उपरोक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गया है तथा घायल अभियुक्त ऋषभ मीणा पुत्र कुंवरसैन मीणा को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया । अभियुक्त ऋषभ मीणा पुत्र कुंवरसैन मीणा के कब्जे से 01 अवैध तमंचा , 03जिंदा व 01 खोखा कारतूस व एक स्कूटी बरामद हुई है । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
➡️ गिरफ्तार अभियुक्त ऋषभ मीणा पुत्र कुंवरसैन मीणा शातिर किस्म का अपराधी है । अभियुक्त के विरुद्थ जनपद हाथरस के विभन्न थानो मे गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, बलवा, तोड़फोड़, गंभीर चोट पहुंचाने, अवैध शस्त्र अधि0, तथा अनुसूचित जाति/जनजाति उत्पीड़न , हत्या के प्रयास के अभियोग पंजीकृत है ।
नाम व पता अभियुक्त-
ऋषभ मीणा पुत्र कुंवरसैन मीणा निवासी बोझिया थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस ।
बरामदगी का विवरण-
- 01 अवैध तमंचा 315 बोर
- 03 जिंदा कोरतूस
- 01 खोखा कारतूस
- एक स्कूटी (बिना नम्बर प्लेट)
अनावरित अभियोग-
मु0अ0स0 221/2026 धारा 103(1)/352/351(3)/3(5) BNS (2)/(V) SC/ST ACT
गिरफ्तार अभियुक्त ऋषभ का आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0 296/2024 धारा 323,504,506 भादवि थाना हाथरस गेट जनपद हाथऱस ।
- मु0अ0सं0 436/2024 धारा 115(2),117(2), 191(2),351(2),352 बीएनएस व 3(1) घ, 3(1)द, 3(2)va एससी एसटी एक्ट थाना हाथरस गेट जनपद हाथऱस ।
- मु0अ0सं0 21/2024 धारा 147,427,504 भादवि थाना हाथरस गेट जनपद हाथऱस ।
- मु0अ0सं0 187/2024 धारा 109,190, 191(2),191(3) बीएनएस थाना हाथरस गेट जनपद हाथऱस ।
- मु0अ0सं0 80/2026 धारा 115(2), 351(2)352 बीएनएस थाना हाथरस गेट जनपद हाथऱस ।
- मु0अ0सं0 140/2025 धारा 109(1), 125 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथऱस ।
- मु0अ0सं0 258/2025 धारा 115(2), 191(2),324(4), 351(3),352 बीएनएस थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथऱस ।
- मु0अ0सं0 266/2025 धारा 109(1),,352 बीएनएस थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथऱस ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के नाम–
प्रभारी निरीक्षक श्री नितिन कसाना मय टीम थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस ।






