Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

बाइक और साइकिल की भिड़ंत में दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल

1 25

हाथरस। सिकंदराराऊ क्षेत्र के जूनियर हाई स्कूल बरामई नगला विजन के पास हुई बाइक और साइकिल की आमने- सामने भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई तथा स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पहुंचाया गया।
हादसे में घायल बाइक चालक की पहचान उमेश कुमार पुत्र अनोखेलाल निवासी नगला लाला के रूप में हुई है, जो ग्राम बसई से सिकंदराराऊ की ओर आ रहा था। वहीं साइकिल सवार की पहचान संतोष पुत्र हरि सिंह निवासी ग्राम बरामई बताया गया है, जो ग्राम चमरोली स्थित भट्टे पर कार्य करने के बाद अपने घर लौट रहा था। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वहीं दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *