Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में कार्यक्रम का किया आयोजन

हाथरस। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला अस्पताल परिसर में नर्स डे बड़े ही उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों के अतुलनीय योगदान, समर्पण और सेवा भावना को सम्मान देने के उद्देश्य से किया गया। यह दिवस आधुनिक नर्सिंग की जनक मानी जाने वाली फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 12 मई को मनाया जाता है।
कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई, जिसके बाद उपस्थित चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने एक-दूसरे को नर्स दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान आयोजित बैठक में नर्सों की जिम्मेदारियों, मरीजों की सेवा में उनकी भूमिका तथा स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि नर्सें अस्पतालों की रीढ़ होती हैं, जो दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटी रहती हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सूर्य प्रकाश ने कहा कि नर्सें मरीजों की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उनका योगदान स्वास्थ्य सेवाओं में बेहद अहम है। वहीं डॉ. मंजू सिंह ने नर्सिंग स्टाफ की कार्यशैली और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार और देखभाल उपलब्ध कराने में नर्सों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। कार्यक्रम में जिला अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ, महिला नर्सें एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *