Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

सेवा का संकल्प, सिटी स्टेशन पर नेकी की दुकान ने बुझाई यात्रियों की प्यास

banner 120x600
banner 468x60

सासनी/हाथरस। भीषण गर्मी और तपती धूप में सफर कर रहे रेल यात्रियों के लिए हाथरस सिटी स्टेशन पर राहत की फुहार बरसी। नेकी की दुकान संस्था द्वारा आयोजित जल सेवा शिविर में सैकड़ों यात्रियों को शीतल जल पिलाया गया।
सोमवार की सुबह से ही संस्था के सेवादारों ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर मोर्चा संभाल लिया और हर आने-जाने वाली ट्रेन के मुसाफिरों की प्यास बुझाई।बच्चों को बांटी खुशियांजल सेवा के साथ-साथ नन्हे यात्रियों के मनोरंजन और अल्पाहार का भी विशेष ध्यान रखा गया। केके शर्मा के सुपुत्र मयंक राज लवानियां ने हर रविवार की भांति इस बार भी बच्चों को नमकीन, चिप्स, कुरकुरे और बिस्कुट वितरित किए। अपनी पसंदीदा चीजें पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस पुनीत कार्य में महेंद्र लांबा, अनिल अग्रवाल, निरंजन लाल वर्मा, अखिलेश गुप्ता, हरी राम वार्ष्णेय और मनमोहन ने सक्रिय योगदान दिया। इस अवसर पर संस्था के प्रतिनिधि श्री केके शर्मा ने कहा, भीषण गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है, क्यों कि नर सेवा ही सबसे बड़ा धर्म हमारी संस्था का उद्देश्य केवल जल पिलाना नहीं, बल्कि समाज में सेवा भाव को जागृत करना है। जब तक गर्मी का प्रकोप रहेगा, रेलवे स्टेशन पर हमारी यह सेवा अनवरत जारी रहेगी।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *