Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

तीन दिन लगेंगे विशेष आधार शिविर ,नए आधार , मोबाइल नंबर अपडेट, पता परिवर्तन सहित अन्य सुधार भी करायें

हाथरस । मुख्य विकास अधिकारी, हाथरस द्वारा अवगत कराया गया है कि जनसामान्य की सुविधा हेतु आधार संबंधी सेवाओं के लिए 03 दिवसीय विशेष आधार शिविर का आयोजन दिनांक 13 मई, 2026 से 15 मई, 2026 तक किया जाएगा। शिविर प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से संचालित होंगे। जनपद की तहसील सिकंदराराऊ, तहसील सासनी परिसर में तथा तहसील हाथरस क्षेत्र के नागरिकों हेतु कैम्प मुख्य डाकघर एवं विकास भवन परिसर में आयोजित किए जाएंगे। शिविर का आयोजन प्रवर डाक अधीक्षक, अलीगढ़ मंडल, अलीगढ़ के सहयोग से किया जा रहा है। शिविर के दौरान आधार नामांकन, आधार में संशोधन, मोबाइल नंबर अपडेट, पता परिवर्तन सहित आधार से संबंधित विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ऐसे नागरिक जिन्हें आधार संबंधी किसी भी प्रकार का कार्य कराना हो, वे निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर शिविर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। डाक विभाग एवं प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे समय से पहुंचकर आधार संबंधी कार्यों को सुगमता एवं सुविधा के साथ संपन्न कराएं। विकास भवन परिसर में आयोजित विशेष कैम्प में नए आधार कार्ड बनाए जाने का कार्य नहीं किया जाएगा, जबकि अन्य समस्त स्थलों पर नए आधार कार्ड बनाए जाने के साथ-साथ आधार से संबंधित सभी कार्य संपादित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *