Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

हाथरस पुलिस का मानव तस्करी के खिलाफ बड़ा अभियान, रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चला जागरूकता अभियान

हाथरस में मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।

पुलिस अधीक्षक हाथरस के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना एएचटी प्रभारी निरीक्षक अरविंद राठी अपनी टीम के साथ जीआरपी परिसर पहुंचे, जहां आरपीएफ और जीआरपी अधिकारियों के साथ बैठक कर मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों पर रोक लगाने को लेकर चर्चा की गई।
इसके बाद संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों के अंदर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों और आम लोगों को मानव तस्करी से सतर्क रहने, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। अभियान के दौरान जगह-जगह जागरूकता संबंधी पोस्टर भी लगाए गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मानव तस्करी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए जन जागरूकता बेहद जरूरी है। यदि किसी को कोई संदिग्ध व्यक्ति, बच्चा या गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी थाना, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 या थाना एएचटी हाथरस के हेल्पलाइन नंबर 7839854621 पर सूचना दें।

हाथरस पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और मानव तस्करी जैसे अपराधों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *