Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

लापता युवक का कॉलोनी में शव मिलने से फैली सनसनी, परिजनों में मचा कोहराम

1 13

सासनी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत इगलास रोड स्थित नवनिर्मित जय दुर्गा धाम कॉलोनी के पास शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त 25 वर्षीय हासिम पुत्र साबिर, निवासी गढ़ऊआ छौडा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, हासिम बीते 2 मई से रहस्यमय ढंग से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिता ने 4 मई को कोतवाली में दर्ज कराई थी।
शनिवार करीब 11 बजे स्थानीय लोगों ने कॉलोनी के पास शव देखा, जिससे राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शव से तेज दुर्गंध आ रही थी, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि मौत कई दिन पहले हो चुकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि यह हत्या है या कुछ और?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *