हाथरस। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना के उद्देश्य से सोखना एवं ढकपुरा क्षेत्र में पूर्व में अधिग्रहीत भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ तैयार किए गए लेआउट प्लान का गहन अवलोकन किया तथा भूमि की वर्तमान स्थिति, उपयोगिता एवं उपलब्ध रिक्त क्षेत्र के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भूमि से संबंधित समस्त पत्रावलियां एवं अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, जिससे प्रस्तावित योजना के संबंध में अग्रिम कार्यवाही समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जा सके। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार हाथरस ने अवगत कराया कि जनपद के नव निर्माण के समय वर्ष 2000 में सोखना एवं ढकपुरा क्षेत्र में लगभग 80 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की गई थी। वर्तमान में उक्त भूमि पर रिजर्व पुलिस लाइन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, वन विभाग, आरटीओ कार्यालय सहित विभिन्न शासकीय भवनों का निर्माण हो चुका है। इसके अतिरिक्त कुछ भूमि अभी भी रिक्त उपलब्ध है, जिस पर शासन के दिशा-निर्देशों के क्रम में आगामी कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।
Home
ताजा न्यूज़
ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना के लिये सोखना एवं ढकपुरा में अधिग्रहीत भूमि का डीएम ने किया निरीक्षण
ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना के लिये सोखना एवं ढकपुरा में अधिग्रहीत भूमि का डीएम ने किया निरीक्षण
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









