Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की जिला अनुश्रवण एवं समीक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित

1 8

हाथरस। जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पशुपालन विभाग की जिला अनुश्रवण एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित गौवंश आश्रय स्थलों और निराश्रित गौवंशों की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी अतुल वत्स ने गौशालाओं में व्यवस्थाओं, पशुओं की देखरेख और विभागीय कार्यों की समीक्षा की। इसी दौरान कई विभागीय अधिकारी और कर्मचारी बैठक में अनुपस्थित मिले, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। डीएम ने बैठक में सामने आई कमियों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश भी जारी किए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शासन की योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गौवंशों की देखभाल में जिम्मेदार अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *