Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

चोरी की घटना को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हाथरस।थाना सादाबाद पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक छुरा तथा चोरी करने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जैसे सब्बल, लोहे की रॉड, शिकंजा, छैनी, पेचकश और प्लास बरामद किए हैं। इसके अलावा चोरी किए गए 23,500 रुपये भी बरामद हुए हैं। यह मामला 25 अप्रैल 2026 को दर्ज किया गया था, जब ऊँचागांव रसमई निवासी सलीम ने शिकायत दी कि 17 अप्रैल को उनकी दुकान से 2 लाख रुपये से भरा थैला चोरी हो गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान, ईदगाह रोड पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिन में रेकी करते थे और रात में घरों में घुसकर लोगों को डराकर चोरी करते थे। 17 अप्रैल को जलेसर रोड पर उन्होंने एक थैला चोरी किया था, जिसमें 2 लाख रुपये थे, जिन्हें आपस में बांट लिया गया था।
फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *