Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

चैकिंग अभियान चलाकर होगी लाइसेंस की चेकिंग, नाबालिगों व संदिग्धों पर रहेगी नजर : महेंद्र सिंह बघेल

हाथरस। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए व नाबालिगों व संदिग्धों के लिए अलीगढ़ रोड स्थित मंडी चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह बघेल ने शनिवार को दोपहर में अलीगढ़ रोड पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान वाहन स्वामियों के ड्राइविंग लाइसेंस चेक किए गए। वही बाइक व स्कूटी चला रहे नाबालिगों पर खास नजर रखी गई। उल्लेखनीय है कि सरकार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लोगों को कार्यक्रमों के जरिए जागरूक कर रही है। इसके अलावा घायलों की जान बचाने वाले लोगों को प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। इसी क्रम में मंडी चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह बघेल ने अलीगढ़ रोड पर ड्राइविंग लाइसेंस चेक करने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन के कागजात के अलावा लाइसेंस मांगा गया। जो लाइसेंस नहीं दिखा सकेगा उसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। 100 सीसी से कम के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए परिवार में वाहन होना आवश्यक है। तभी उन्हें लाइसेंस दिया जाएगा। महेंद्र सिंह बघेल का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस चेकिंग अभियान चलाया गया ताकि दुर्घटनाओं में कमी आ सके। नाबालिगों व संदिग्धों पर भी इस अभियान के तहत नजर रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *