सासनी। आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित गंदे नाले के पास एक ट्रैक्टर एवं थ्रेसर ठीक करने वाले मिस्त्री की दुकान में थ्रेसर में काम करते वक्त आग लग गई। जिससे आसपास के दुकानदारों में खलबली मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे किनारे स्थित टैªक्टर, थ्रेसर एवं कटर आदि रिपेयरिंग करने की दुकानें हैं। बताते हैं कि इन्ही दुकानों में एक मिस्त्री अपनी दुकान पर थ्रेसर कटर मरम्मत कर रहा था, तभी कटर में अचानक एक चिंगारी निकली, जिससे कटर में फंसे अनाज के सूखे अवशेष और मशीन में मौजूद तेल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। तभी मौजूद अन्य मिस्त्रियों और लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मिट्टी और पानी डालकर आग पर काबू पाया। बता दें कि जिस समय आग लगी, दुकान के पास अन्य मशीनें और लोग भी मौजूद थे। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति आग की चपेट में नहीं आया। इस घटना में कटर का कुछ हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया हैं।
Home
ताजा न्यूज़
मरम्मत करते वक्त थ्रेशर में लगी आग चिंगारी से भड़की लपटें, लोगों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
मरम्मत करते वक्त थ्रेशर में लगी आग चिंगारी से भड़की लपटें, लोगों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









