Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

श्री गोपेश्वर नाथ सेवा समिति के तत्वावधान में बाबा श्री गोपेश्वर नाथ महादेव की भव्य पालकी शोभायात्रा बड़ी धूमधाम के साथ निकलेंगी

हाथरस- श्री गोपेश्वर नाथ सेवा समिति के तत्वावधान में कल दिनांक 21 अप्रैल दिन मंगलवार को बाबा श्री गोपेश्वर नाथ महादेव की भव्य पालकी शोभायात्रा बड़ी धूमधाम के साथ निकलेंगी ।
बाबा श्री गोपेश्वर नाथ जी महादेव कल 21 अप्रैल मंगलवार को सांय 04 बजे से भव्य पालकी में विराजमान होकर नगर भ्रमण कर अपने भक्तों को दर्शन देंगे। पालकी शोभायात्रा का शुभारम्भ बागला कालेज रोड़, रेलवे सिटी फाटक के निकट स्थित मन्दिर गोपेश्वर महादेव से सायं 04 से होगा। जो नगर के मुख्य-मुख्य मार्ग सासनी गेट, कमला बाजार, गुड़िहाई बाजार, मोती बाजार, नयागंज, चक्की बाजार, मैण्डू गेट, सरक्यूलर रोड़ होती हुई पुःन मन्दिर पर पहुंचेगी ।
इससे पूर्व सुबह 09 बजे से मन्दिर पर आचार्च प० प्रदीप भारद्धाज के द्वारा श्री गणेश पूजन व श्री रामचारित मानस के पाठ का शुभारम्भ होगा
22 अप्रैल दिन बुधवार को रात्रि 08 बजे से श्री पागल बाबा की मंडली द्वारा हरिनाम संकीर्तन का आयोजन होगा।
23 अप्रैल दिन गुरुवार को सायं 06 बजे से बाबा श्री गोपेश्वर नाथ महादेव के विशाल छप्पन भोग व फूल बंगला के दर्शन तथा प्रसादी का वितरण होगा।
श्री गोपेश्वर नाथ सेवा समिति के प्रमोद कौशिक, बृजेश चन्द्र मिश्र, पवन अग्रवाल, कृष्ण गोपाल सारड़ा, कुलदीप शर्मा, अमित अग्रवाल, सुमित पचौरी, नितिन बागला,चिन्टू कैटर्स, रवि वर्मा, गोपाल गर्ग, आशीष रस्तोगी, अंकित अग्रवाल, लखन वार्ष्णेय, डॉ. रघुकुल तिलक दुबे, अनमोल गुप्ता ने नगर की समस्त धर्मप्रेमी जनता से बाबा श्री गोपेश्वर नाथ महादेव की पालकी शोभायात्रा व अन्य सभी धार्मिक आयोजन में सपरिवार शामिल होने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *