Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

एसओजी टीम व थाना सदर कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मे पत्रकार की हत्याकांड में दो आरोपियों से हुई मुठभेड़

Red Blue Modern Breaking News Instagram Post

फायरिंग में दोनो आरोपियो के पैर में गोली लगने से घायल किया गिरफ्तार , कब्जे से चोरी की एक बुलट मोटरसाईकिल , दो तमंचा, चार जिन्दा व दो खोखा कारतूस बरामद

Purple and White Modern Marketing Services Bifold Brochure

उक्त घटना में शामिल एक अभियुक्त शुभम उर्फ माइटी को थाना सहपऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है

हाथरस। 07.04.2026 को वादिया श्रीमती नीतू शर्मा पत्नी मुकेश कुमार शर्मा निवासी जीवनी मण्डी थाना छत्ता कमिश्नरेट आगरा जनपद आगरा द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से थाना हाथरस गेट पर सूचना दी कि अभियुक्तगण द्वारा उसके भाई वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू पुत्र स्व0 रामप्रकाश शर्मा निवासी गली जै राधे दिल्ली वाला मौहल्ला थाना कोतवाली नगर का उसका मकान हडपने की नियत से दिनांक 06.04.2026 की रात्रि में हत्या कर दी है । उक्त सूचना के आधार पर थाना सहपऊ पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस व थाना पुलिस सहित पांच टीमों का गठन किया गया था । विवेचना के क्रम में टीमों द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी है तथा नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। जिसके क्रम मे थाना सहपऊ पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 09.04.2026 को अभियोग मे प्रकाश मे आये मे अभियुक्त शुभम उर्फ माइटी पुत्र राजकुमार गुप्ता निवासी दिल्ली बाला चौक थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीमो द्वारा लगातार सम्भावित स्थानो पर दबिश दी जा रही थी। पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियोग में नामजद आरोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिनांक को 08.04.2026 को पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा 25,000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था । जिसके क्रम में आज दिनांक-10.04.2026 को थाना कोतवाली हाथरस पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दिनाक 07.04.2026 को यूट्यूबर वेदप्रकाश शर्मा की हत्या की घटना कारित करने वाले प्रकाश मे आये दो आरोपी अलीगढ से सासनी आ रहे है । जिसके क्रम में एक टीम थाना सासनी बार्डर तथा एक टीम वनचेतना व एक टीम शक्ति वन के सामने चैकिंग कर रहे थे । तभी शक्ति वन के पास चैकिंग कर रही पुलिस टीम को सूचना मिली कि दोनो आरोपी हनुमान चौकी से निकलते हुये आ रहे है। जिनको पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया तो बदमाशो ने पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल शक्ति वन की तरफ भगा ली, बदमाशों ने अपने आप को घिरता देख पुलिस पर जान से मारने की नियति से फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षार्थ अपने बचाव में फायरिंग की गयी । जिसके क्रम मे गठित पुलिस टीमो के अथक प्रयासोपरान्त आज दिनांक 10.04.2026 को एसओजी टीम व थाना कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मे पुलिस मुठभेड के दौरान पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में अभियुक्त दो आरोपी रुद्द पाठक व वंश दीक्षित उपरोक्त के पैर में गोली लगने से दोनो आऱोपी घायल हो गये है । जिनके पूरे नाम पते
रूद्ध पाठक पुत्र रवि पाठक निवासी डीएलए आफिस के बराबर वाली गली रामलीला ग्राउन्ड थाना कोतवाली नगर , वंश दीक्षित पुत्र विचित्र दीक्षित निवासी श्याम कुंज कालोनी थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस है। जिनके कब्जे से दो तमंचा 315 बोर, चार जिन्दा व दो खोखा कारतूस व एक बुलट मोटर साईकिल बरामद हुई है । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सहपऊ व थाना कोतवाली हाथरस पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के नाम एसओजी प्रभारी धीरज गौतम मय एसओजी टीम, प्रभारी निरीक्षक श्री सतेन्द्र सिंह राघव मय टीम थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *