Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

महिला थाना प्रभारी रितु तोमर की पहल से सुलझ रहे पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी में काउंसलिंग के माध्यम से कराया समझौता

हाथरस। जनपद के महिला थाना में फिर एक बार काउंसलिंग के माध्यम से एक पारिवारिक विवाद का सफल समाधान कराया गया। वही महिला थाना प्रभारी रितु तोमर के निर्देशन में दोनों पक्षों को बुलाकर समझाइश दी गई, जिसके बाद मामला शांतिपूर्वक निस्तारित हो गया। वही आपको अवगत करा दे कि जनपद में महिला थाना का प्रभारी बनने के बाद रितु तोमर ने हजारों परिवारों के विवादों को काउंसलिंग के माध्यम से खत्म कराया। वही महिला थाना प्रभारी रितु तोमर ने मीडिया को बताया कि उनका एक ही मिशन है पारिवारिक विवाद खत्म हो ओर सब लोग अपने परिवार में हंसी खुशी रहे। मिली जानकारी के बाद साधना पुत्री बृजवासी निवासी माडी थाना सिकंदराऊ ने दीपेंद्र पुत्र बच्चू सिंह निवासी मलिकपुर थाना फरह जिला मथुरा के खिलाफ 07/04/2026 को एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र महिला थाना हाथरस में दिया था। जिसमें मिशन शक्ति फेस 5 के तहत दोनों पक्षों को महिला थाना पर बुलाकर काउंसलिंग कराई गई तो शिकायतकर्ता ने बताया कि मेरे पति व ससुरालीजन मारपीट व गाली गलौज तथा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। आवेदिका व उसके पति तथा ससुरालीजनों से वार्ता की गई तो उनका कहना है कि हम आज के बाद मारपीट व गाली गलौज नहीं करेंगे। दोनों पक्षों में से कोई भी पुलिस कार्यवाही की अपेक्षा नहीं रखते। काउंसलिंग के दौरान महिला थाना प्रभारी रितु तोमर द्वारा दोनों पक्षों को आपसी समझ और शांति बनाए रखने की सलाह दी गई। बातचीत के बाद पति एवं ससुरालीजनों ने भविष्य में किसी भी प्रकार की मारपीट या दुर्व्यवहार न करने का आश्वासन दिया। अंततः दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया। दोनों ने किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई न चाहने की बात कही, जिस पर मामला शांतिपूर्वक समाप्त कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *