Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

भारतीय किसान संघ की जिला बैठक कल, रणनीति पर होगी चर्चा

हाथरस। भारतीय किसान संघ की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक का आयोजन गुरुवार, नौ अप्रैल दिन गुरूवार को शहर के रमनपुर बागला अस्पताल के समीप स्थित स्थित संघ कार्यालय में सुबह ग्यारह बजे से शुरू होगी। बुधवार को यह जानकारी देते हुए जिला महिला प्रमुख चौधरी माधवी सिंह ने बताया कि इस सत्र में संगठन की मजबूती और आगामी योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से ब्रज प्रांत कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ-साथ जिला कार्यकारिणी और सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष, मंत्री एवं कोषाध्यक्षों की उपस्थिति रहेगी। श्रीमती चौधरी ने बताया कि संगठन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, बैठक में महिला पदाधिकारियों की भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया है। इसमें जिला महिला प्रमुख एवं सह-प्रमुख सभी ब्लॉकों की महिला प्रमुख की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। चौधरी माधवी सिंह ने सभी संबंधित पदाधिकारियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर बैठक में पहुंचकर चर्चा को सफल बनाएं। अनुशासन और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *