
हाथरस। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों के सम्मान में शारदा यूनिवर्सिटी, आगरा द्वारा “इन्फ्लुएंशियल टीचर अवॉर्ड 2026 हाथरस चैप्टर” का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में जनपद के 25 विद्यालयों से आए 70 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत पंजीकरण और स्वागत के साथ हुई, जिसके बाद दीप प्रज्ज्वलन कर आयोजन का शुभारंभ किया गया। इस दौरान शारदा यूनिवर्सिटी, आगरा की शैक्षिक उपलब्धियों और अवसरों पर एक प्रभावशाली प्रस्तुति भी दी गई।मुख्य अतिथि के रूप में सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर हाथरस एवं सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश शर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सीबीएसई डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर जे.के. अग्रवाल ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इसके साथ ही शारदा यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. संजय मिश्रा और डायरेक्टर आउटरीच साईबल चटर्जी ने शिक्षकों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर प्रेरणादायक विचार साझा किए।इस अवसर पर आउटरीच कार्यों का नेतृत्व कर रहे। आतिफ सिद्दीकी ने कहा कि शिक्षक समाज के सच्चे निर्माता होते हैं, जो ज्ञान और संस्कारों के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवारते हैं। ऐसे समर्पित शिक्षकों को सम्मानित करना गर्व की बात है।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। आयोजन की सफलता में नितिन भार्गव, रमेश और सुमित शर्मा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम की सफलतापूर्वक सम्पन्नता पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति पी.के. गुप्ता, प्रो.कुलाधिपति वाई.के. गुप्ता और डॉ.परमानन्द कुलपति शारदा यूनिवर्सिटी ने पूरी आयोजन टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


