Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

थाना सिकंद्राराऊ पुलिस ने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से हुई लूट की घटना में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, कब्जे से लूट में प्राप्त रूपयों में से बचे चार हजार रूपये नगद बरामद

उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए पूर्व में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है

हाथरस। 18/03/2026 को अमित पुत्र मेघ सिंह निवासी टटी डण्डिया,थाना सिकन्दराराऊ द्वारा थाना सिकंद्रारऊ पर सूचना दी कि दिनांक 18.03.2026 को वह रोजाना की तरह अपने माँ अम्बे ग्राहक सेवा केन्द्र मोहनपुरा कासंगज से समय करीब 06.25 पर दुकान बढाकर अपने गाँव के लिये जा रहा था जैसे ही महाशांति आधुनिक गुलकुल ट्रष्टि के सामने निकलकर डुकरिया बम्बा कासंगज सिकन्द्राराऊ रोड पर पहुँचा तो पीछे एक काले रंग की स्कॉर्पियो जिसमें कुछ व्यक्ति सवार थे । उन्होने मेरी मोटर साइकिल न0. UP16BM0410 में टक्कर मारकर गिरा दिया और मेरा रुपयो का थैला छीनकर चले गये । वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना सिकंद्राराऊ पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना के अनावरण व घटना में शामिल अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया गया तथा SOG टीम व सर्विलॉस टीम को भी लगाया गया था । पुलिस अधीक्षक द्वारा टीमो को ब्रीफिंग कर शीघ्र घटना के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा 25.03.2026 को थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्रान्तर्गत ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से हुई लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड के उपरान्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है व उक्त घटना में वांछित अभियुक्त भोला उर्फ सुखवेन्द्र को दिनाँक 27.03.2026 को सरदला पुल के नीचे से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना सिकंद्राराऊ को निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम में दिनांक 04.04.2026 को डुकरिया बम्बे पर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से काली स्कॉर्पियो सवार बदमाशो द्वारा लूटपाट की घटना में वांछित एक अन्य अभियुक्त रोहित नागर पुत्र मदन नागर निवासी अच्छेजा थाना बादलपुर जनपद गौतमबुद्धनगर को जलेसर रोड पर नूरानी मस्जिद के आगे पुरदिल नगर से गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से लूट के रूपयों से प्राप्त रूपयों में से बचे चार रूपये नगद बरामद हुए है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकंद्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के नाम प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा मय टीम थाना सिकंद्राराऊ जनपद हाथऱस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *