Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

सासनी कोतवाली में हुआ 29 वर्ष पुराने मंदिर का भव्य जीर्णोद्धार

हनुमान जयंती पर हवन-पूजन के साथ मां दुर्गा और खाटू श्याम की प्रतिमाओं की हुई प्राण प्रतिष्ठा

हाथरस। सासनी कोतवाली परिसर में हनुमान जयंती के पावन पर्व पर प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार कर विभिन्न देवी देवताओं के प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। बता दें कि वर्ष 1997 से स्थापित प्राचीन मंदिर का पुलिस अधीक्षक की प्रेरणा से भव्य जीर्णोद्धार कराया गया। इस अवसर पर विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा एवं अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा ने आचार्य द्वारा बोले गए वेद मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना कर किया। आचार्यों द्वारा कराए गए हवन-यज्ञ में पुलिस अधिकारियों ने आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी थी, जिसे देख उन्होंने इसके जीर्णोद्धार का संकल्प लिया था। पुलिस परिवार और क्षेत्रीय जनता के सहयोग से यह संकल्प सिद्ध हुआ। मंदिर को न केवल नया स्वरूप दिया गया, बल्कि भव्य शिखर का निर्माण भी कराया गया है। साथ ही मां दुर्गा की दिव्य प्रतिमा खाटू श्याम जी का दरबार भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई है। कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कृष्ण नारायण, एसडीएम नीरज शर्मा समेत पुलिस विभाग के तमाम अधिकारी, कर्मचारी तथा किसान संघ के राजपाल सिंह चैधरी मुरसान, सादाबाद ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, टीटू ठाकुर, सादाबाद महिला प्रमुख चैधरी माधवी सिंह, और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *