Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

हाथरस। सड़क हादसे में घायल किशोरी की उपचार के दौरान मौत

IMG 20260327 WA0001


पिछले गुरूवार को इगलास रोड पर टैंपो और लोडर में टक्कर हाने पर घायल हुई थी किशोरी

सासनी । पिछले गुरुवार को सासनी इगलास रोड स्थित पानी की टंकी के निकट टेंपो और लोडर की भिड़ंत में घायल हुई बालिका रिया की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस खबर से बालिका के परिवार में चीख-पुकार मच गई है। सासनी इगलास रोड स्थित पानी की टंकी के समीप एक तेज रफ्तार टेंपो और लोडर में जोरदार भिड़ंत हो गई थी। इस भीषण सड़क हादसे में टेम्पो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायलों में छौडा निवासी रिया उम्र करीब सोलह वर्ष और उसकी मां सोनम पत्नी रवि भी शामिल थे। हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था।
वहां रिया की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि अलीगढ़ में उपचार के दौरान रिया की स्थिति बिगड़ती गई और वहां से उसे परिजन जयपुर उपचार के लिए ले गए। जहाँ जयपुर में चले पांच दिन उपचार के दौरान उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी। जहाँ उसने बुधवार की सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन शाम करीब पांच बजे मृतका रिया का शव लेकर गांव पहुँचे जहाँ उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बालिका की मौत के बाद से ही गांव और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *