सासनी-27 मार्च। क्षेत्र के गांव ऊतरा के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार और उसकी बुआ गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर बाइक सवार की बुआ को अलीगढ रेफर किया गया है।
शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार, गांव सीकुर निवासी 18 वर्षीय किरन पुत्री हेमसिंह अपने रिश्ते के करीब तेईस वर्षीय भतीजे विशाल पुत्र दीपचंद के साथ बाइक पर सवार होकर सासनी आ रही थी। बताते हें कि जैसे ही उनकी बाइक गांव ऊतरा के पास पहुंची, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे बाइक सहित दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए, बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड जुट गई। ग्रामीणों ने घायलों के परिजनों को घटना की सचूना दी। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गये और ऐंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ले गये। जहां किरन की हालत गंभीर होने के कारण उसे अलीगढ रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
हाथरस। अज्ञात वाहन की टक्कर से बुआ भतीजे घायल,














