Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

हाथरस। सासनी के कंकाली मंदिर में मंगलामुखियों ने किया भंडाराप्रसाद बांटकर की विश्व कल्याण की कामना

IMG 20260328 WA0004

सासनी-27 मार्च। आगरा अलीगढ रोड स्थित कन्या गुरूकुल महाविद्यालय के निकट प्राचीन मां कंकाली मंदिर में रामनवमी के अवसर पर मंगलामुखियों ने चैत्र नवरात्रि के समापन और प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक विशाल भंडारा प्रसाद वितरण का आयोजन किया।
शुक्रवार को मंदिर में सुबह से ही माता रानी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी थीं। वहीं मंग्लामुखी गुरू विंदिया मौसी के सानिध्य में उनकी शिष्या सूरज और अन्य मंगलामुखियों ने माता रानी की विशेष पूजा-अर्चना कर विशाल भंडारा प्रसाद वितरण किया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंग्लामुखी सूरज ने बताया कि वे हर साल माता के दरबार में मत्था टेकने आते हैं। उन्होंने कहा कि लोक कल्याण की भावना से इस भंडारे का आयोजन किया गया है। सूरज ने जय माता दी और जय श्री राम के जयघोष के साथ सभी देशवासियों और क्षेत्रवासियों के सुख-दुख, बेहतर स्वास्थ्य और उन्नति की कामना की। पूरे मंदिर परिसर में माता के जयकारे गूंजते रहे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के जवान प्रशासन भी मुस्तैद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *