Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

कुन्दन टी स्टाल’ नाम से चल रही एक दुकान को लेकर यह आरोप लगाया गया कि दुकान को शमसेर खान नामक व्यक्ति द्वारा संचालित

Screenshot 2026 02 16 22 22 56 43 7352322957d4404136654ef4adb64504

जनपद हाथरस के थाना हाथरस गेट क्षेत्र के रूहेरी बाईपास पर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब एक चाय की दुकान को लेकर विवाद खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार, यहां ‘कुन्दन टी स्टाल’ नाम से चल रही एक दुकान को लेकर यह आरोप लगाया गया कि दुकान को शमसेर खान नामक व्यक्ति द्वारा संचालित किया जा रहा था, जबकि दुकान का नाम हिंदू पहचान से जुड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर राष्ट्र स्वाभिमान दल के संस्थापक दीपक शर्मा अपने समर्थकों और भारी संख्या में हिंदूवादी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं ने दुकान के नाम और संचालक की पहचान को लेकर विरोध जताया और वहीं पर हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि दुकान का नाम बदलकर अपनी पहचान के साथ चलाया जाना चाहिए, जबकि दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने इसे आपसी समझ से सुलझाने की बात कही।

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को शांत कराया और भीड़ को वहां से हटाया। गलत पहचान के बोर्ड को फड़वा कर एहतियात के तौर पर दुकान को अस्थायी रूप से बंद करा दिया गया ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी या टकराव की स्थिति पैदा न हो।

फिलहाल इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की जा रही है।

बाईट दीप शर्मा — राष्ट्र स्वाभिमान दल संस्थापक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *