हाथरस। महाकुम्भ 2025 के दौरान उत्कृष्ट, अनुशासित एवं समर्पित सेवाएं प्रदान करने वाले जनपद के चालीस होमगार्ड्स को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र एवं मेडल वितरण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में किया गया।कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अतुल वत्स ने होमगार्ड्स द्वारा प्रस्तुत गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी ली तथा उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवाभाव की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर जिला कमांडेंट होमगार्ड्स एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने चयनित होमगार्ड्स को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित करते हुए कहा कि वर्दी केवल पहचान नहीं, बल्कि गरिमा और विश्वास का प्रतीक होती है, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ जैसे विशाल एवं चुनौतीपूर्ण आयोजन में होमगार्ड्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उनकी सतर्कता, सेवा भावना एवं कर्तव्यपरायणता के कारण श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण प्राप्त हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि ड्यूटी के दौरान अनुशासन, संयम एवं सेवा भावना के साथ कार्य करना ही प्रशासन की सबसे बड़ी शक्ति है, जिसे होमगार्ड्स ने पूरी तरह चरितार्थ किया है। यह सम्मान उनके अथक परिश्रम एवं कर्तव्यनिष्ठा की पहचान है।कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित होमगार्ड्स को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
Home
ताजा न्यूज़
महाकुम्भ 2025 में उत्कृष्ट सेवाओं हेतु चालीस होमगार्ड्स सम्मानित, जिलाधिकारी ने प्रदान किए प्रशस्ति पत्र व मेडल
महाकुम्भ 2025 में उत्कृष्ट सेवाओं हेतु चालीस होमगार्ड्स सम्मानित, जिलाधिकारी ने प्रदान किए प्रशस्ति पत्र व मेडल
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









