Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

हिन्दू सम्मेलन सेवा समिति ने प्राचीन शिव मंदिर पर हिन्दू सम्मेलन का किया आयोजन

हाथरस। हिन्दू सम्मेलन सेवा समिति द्वारा ऐहन के प्राचीन शिव मंदिर पर हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। विश्व कल्याण के लिये सनातन परम्परा के संवाहक बनकर हिन्दू समाज को एकजुट होने का आह्वान किया गया।
सम्मेलन का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माँता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुये मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिगढ़ विभाग के सह शरीरिक शिक्षण प्रमुख अमरवीर सिंह ने संघ के शताब्दी वर्ष की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डालते हुये कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा और हिन्दू समाज के संगठन कार्य के लिये संघ ने बहुत संघर्ष किया। लेकिन संघ की हिन्दू समाज के लिये किये जा रहे पवित्र कार्य की इस साधना को आक्रांताओं और राष्ट्र विरोधी कभी रोक नही पाये। उन्होंने कहा कि संगठित हिन्दू ही भारत माता के सिर पर विश्व गुरु के मुकुट को पुनः विराजमान करेगा। कथा वाचक संत आचार्य गोपाल कृष्ण ने माँ भारती की जय बोलकर एक हो जाओ हिन्दू का नारा देते हुये कहा कि धर्म की रक्षा के लिये शास्त्र भी उठान पड़े तो उठाये। उन्होंने पूरे हिन्दू समाज को एकजुट होने का आह्वान किया। मातृशक्ति के रूप मे पवित्रा शर्मा विधा अलंकार ने सम्मेलन को संबोधित करते हुये संघ के पंच परिवर्तन को जीवन मे अपनाने का आह्वान किया। सम्मेलन को प्रहलाद सिंह सिसोदिया ने भी सबोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता अध्यक्षता सुरेंद्र शर्मा कबाड़ी बाबा तथा संचालन कवि उपेंद्र झा ने किया।
जसवीर सिंह सिसोदिया ने काव्य पाठ किया। इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार , शिवम, दिनेश भारद्वाज ,एडीजीसी अशोक कुमार सिंह ,रवि जोशी ,दिनेश शर्मा , समाजिक कार्यकर्ता आशीष सेंगर आदि काफी संख्या में हिन्दू समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *