26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर इंदिरा नगर कॉलोनी स्थित कमल पब्लिक स्कूल में आज छात्र छात्राओं द्वारा रैली का आयोजन किया गया। इसका प्रारंभ विद्यालय से नवग्रह मंदिर हाथरस तक किया गया।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि निदेशक क्षेत्रीय सहकारी समिति लिमिटेड हाथरस पं अजय रावत ने माँ सरस्वती की छबि चित्र पर फूल माला पुष्प दीप प्रज्वलित कर रैली का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर श्री रावत ने गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। और अपने वक्तव्य में छात्रः छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा
आज का दिन हमें हमारे संविधान, अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है।
आइए, देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को और मज़बूत करने का संकल्प लें।
देश के लिए सोचना, बोलना और काम करना—यही सच्ची देशभक्ति है।
जय हिंद 🇮🇳
इस अवसर पर भारत विकास परिषद के श्री हरी मोहन गुप्ता जी, मनोज कुमार शर्मा , गौरव शर्मा , अखिलेश गुप्ता घनश्याम सिंघल आदि मौजूद रहे।
रैली के सफल आयोजन में प्रधानाचार्य मेनका गुप्ता एवं शिक्षक शशि प्रभा, प्रीति रावत, फरहीन, प्रीति यादव,कनिष्का पचौरी, हिमांशी,रिंकी वर्मा, साधना सिंह, पिंकी सिंह , दीपिका, कामिनी शर्मा एवं अश्विनी शर्मा का सहयोग रहा।
प्रबंधक कमल गुप्ता ने सभी का स्वागत एवं धन्यवाद दिया।




