Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा, जनपद के गांव अहवरनपुर के पीएमवी विद्यालय में गणतंत्र दिवस के मौके पर छोटे बच्चों ने देश भक्ति के गानों पर दी शानदार प्रस्तुति

हाथरस।
हाथरस के जिला न्यायालय, कलेक्ट्रेट परिसर, पुलिस लाइन, सरकारी कार्यालयों, स्कूल- कॉलेजों, निजी संस्थाओं तथा राजनीतिक दलों के कार्यालयों पर शान से तिरंगा लहराया। स्कूल-कॉलेजों में बच्चों ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
वही शहर के आगरा अलीगढ़ बाईपास स्थित गांव अहवरनपुर के पीएमवी विद्यालय पर 77 वे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व वरिष्ठ समाजसेवी चंद्रपाल सिंह ने स्कूल परिसर में झंडारोहण किया। जिसके उपरांत बच्चों ने देश भक्ति के गानों पर प्रस्तुति देकर मंच पर डांस किया। जिसके बाद मौके पर मौजूद अतिथियों ने बच्चों के देश भक्ति के डांस की प्रस्तुति से प्रशंस होकर बच्चों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अध्यापक ने सभी उपस्थित सभी स्कूल की अध्यापिका व कर्मचारियों एवं ग्रामीणों को संविधान की प्रस्तावना का संकल्प दिलाया। वही मौजूद छोटे छोटे छात्र छात्रों ने गीतों, कविताओं, निबंधों के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गिर्राज किशोर प्रधान अध्यापक, रवेंद्र कुमार सहायक अध्यापक, बनवारी लाल सहायक अध्यापक, मानवेंद्र सिंह सहायक अध्यापक, डालचंद्र सहायक अध्यापक , छैल बिहारी सहायक अध्यापक, सरिता भारद्वाज सहायक अध्यापिका, प्रतिभा शर्मा सहायक अध्यापिका, प्रीति, ममता, चंद्रपाल सिंह मुख्य अतिथि, अजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, कँजल सिंह नेता जी, नरेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *