बीएलओ को किया प्रोत्साहित, युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील
हाथरस। सदर की लोकप्रिय विधायक बहन अंजुला सिंह माहौर ने हाथरस नगर स्थित मतदेय स्थल श्री रामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज में चल रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत बूथ संख्या 286, 287, 288, 289, 290, 291 एवं 292 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), बूथ अध्यक्ष एवं बीएलओ-2 से अब तक भरे गए फॉर्म संख्या 6, 7 एवं 8 के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी बीएलओ को राष्ट्रहित में निष्पक्ष एवं ईमानदारी से कार्य करने हेतु प्रेरित किया। विधायक अंजुला सिंह माहौर ने नगर के समस्त नागरिकों से अपील की कि जिनकी आयु 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वे अनिवार्य रूप से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं, ताकि लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। नगर अध्यक्ष मूलचंद वाष्र्णेय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य गिर्राज किशोर वशिष्ठ, मीतई मंडल अध्यक्ष बहन स्मृति पाठक, जिला मंत्री शीलेंद्र गौड़, नगर उपाध्यक्ष रमेश राजपूत, नगर महामंत्री कृष्ण मुरारी वाष्र्णेय, दिनेश शर्मा, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष दिलीप चौधरी, युवा मोर्चा जिला मंत्री अरुण उपाध्याय, शक्ति केंद्र संयोजक मोहित उपाध्याय, देवी गुरु, रामू दुबे सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




