हाथरस। श्री दाऊजी महाराज हिन्दू सम्मेलन समिति के तत्वाधान में मातृशक्ति द्वारा हिन्दू सम्मेलनों के जनजागरण हेतु नगर में विशाल कलश यात्रा श्रद्धा एव भक्ति भाव के साथ निकली गई। कलश यात्रा में मातृशक्ति अपने सिर पर कलश लेकर राष्ट भक्ति एव पारंपरिक गीतों की धुन पर नाचते गाते चल रही थी। भगवा पताका लहराती हुई मातृशक्ति द्वारा जय श्री राम ,भारत माता की जय के गगनचुंबी नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति मय हो गया। कलश यात्रा पीएम श्री केंद्रीय विधालय से शुरू होकर घंटाघर ,नजिहाई बाजर , मोती बाजार , नयागंज ,चक्की बाजार , सरक़्क़यूलर रोड , कमला बाजार ,रामलीला ग्राउंड होते हुये पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पर समापन हुआ। कलश यात्रा के मार्ग पर देशभक्तों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा में भव्य रूप से सजी बगग्घी में भारत माता के स्वरूप में सजी बाल कन्या विराजमान थी। जगह जगह भारत माता की आरती उतारी गई। शांतिपूर्ण, अनुशासित और भव्य रूप से संपन्न हुई इस कलश यात्रा ने नगर में धार्मिक चेतना और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। कलश यात्रा से पूर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ब्रजप्रान्त प्रचारक धर्मेन्द्र ने मातृशक्ति से हिन्दू सम्मेलनों में सहभागिता करने का आह्वान करते हुये कहा कि हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य समाज को जोड़ना, सांस्कृतिक मूल्यों को जाग्रत करना और आने वाली पीढ़ी को अपनी परंपराओं से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि सभ्य एव संस्कारित समाज निर्माण में मातृशक्ति का योगदान महत्वपूर्ण होता है। मातृशक्ति संस्कृति और परंपराओं की संरक्षक होने के साथ समाज को एक नई दिशा देती है। एकजुट कर सशक्त परिवार और समाज बनाती है। हम सभी अपनी जिम्मेदारी के लिये आगे बढ़कर आयेंगे तो निश्चित ही एक सांस्कारिक समाज के साथ सशक्त और विकसित राष्ट्र का निर्माण होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्ष दीप्ति वार्ष्णेय ने कहा कि नारी शक्ति समाज की रीढ़ है और ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिलाओं की सहभागिता और नेतृत्व क्षमता को नया आयाम मिलता है। कार्यक्रम का संचालन सारिका बहन ने किया।
कलश यात्रा में महिला जनप्रतिनिधि विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर , जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ,पालिकाध्यक्ष स्वेता चौधरी , ब्लॉक प्रमुख हाथरस पूनम पांडेय ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर रूमी अग्रवाल , ऋतु गौतम ,स्मृति पाठक , दीप्ति वार्ष्णेय ,प्रियंसी वार्ष्णेय , संध्या आर्य ,बबली चाहर , सारिका ,प्रगति कौशिक , अखिलेश गुप्ता ,पूनम सेंगर , दीक्षा कुशवाह , माधवी सिंह ,शालनी पाठक , उषा पाठक , कवियत्री मीरा दीक्षित , दिशा कुशवाह आदि काफी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही।




