Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

ब्राह्मण महासभा की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन, प्रमुख समाजसेवी डॉ विकास शर्मा बने निर्देशक

हाथरस : ब्राह्मण समाज के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं सामाजिक उत्थान व‌ परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा के सफल अभूतपूर्व अनुशासित व्यवस्थित संचालन के उद्देश्य से ब्राह्मण महासभा (रजि0) हाथरस की संपूर्ण कार्यकारिणी की घोषणा आज अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा (योगा पंडित) द्वारा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से गठित नई कार्यकारिणी को समाजहित में कार्य करने का दायित्व सौंपा गया। घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में बालकृष्ण शर्मा ‘बालो गुरु’, शंभू नाथ पुरोहित, राकेश शर्मा ‘राजा जी’, सुमित शर्मा लहरा, विशाल सारस्वत एवं अनिल शर्मा को मनोनीत किया गया। वहीं महामंत्री का दायित्व जय शर्मा को तथा कोषाध्यक्ष का दायित्व तरुण शर्मा को सौंपा गया। विशेष सलाहकार के रूप में कृष्ण बिहारी शर्मा को जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा मीडिया प्रभारी पद पर गोपाल कृष्ण शर्मा, आर्यावर्त पुरोहित को नियुक्त किया गया। मंत्री पद पर विपुल गॉड, देवेंद्र मोहन शर्मा, दीपक शर्मा (ट्रांसपोर्ट), कुलदीप वशिष्ठ, गोपाल शर्मा एवं सौरभ शर्मा को शामिल किया गया। सह मंत्री के रूप में विकास भारद्वाज गौरव शर्मा को नियुक्त किया गया। संयोजक का दायित्व अधीर पचौरी, संतोष शर्मा, अंकित शर्मा, अरविंद वशिष्ठ अभिषेक शर्मा व नरेन्द्र तिवारी को सौंपा गया। सह संयोजक पद पर गौरव रावत, धीरेंद्र पाठक, दीपक भारद्वाज एवं अनुराग दीक्षित को मनोनीत किया गया। इसके अतिरिक्त मेला निदेशक पद पर डॉ. विकास शर्मा (फॉक्स अल्ट्रासाउंड) व ब्राह्मण महासभा के सभी पूर्व अध्यक्षों को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा (योगा पंडित) ने कहा कि नई कार्यकारिणी समाज की एकता, संस्कृति संरक्षण, युवाओं के मार्गदर्शन, शिक्षा एवं सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी। बैठक का सफल संचालन कोषाध्यक्ष तरुण शर्मा ने किया व आभार व्यक्त महामंत्री जय शर्मा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *