Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

हाथरस पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 101 अदद गिरे/खोये विभिन्न कंपनियों के मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद, बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 31 लाख 50 हजार रुपये

पुलिस अधीक्षक द्वारा बरामद शुदा मोबाइलों को उनके स्वामियों को किया वितरित
अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर लोगों के खिल उठे चेहरे, पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए किया हृदय से धन्यवाद

हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा CEIR पोर्टल पर खोये/गिरे मोबाइलों से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए सर्विलांस की टीम को गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी हेतु दिये गये आदेश- निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा के निर्देशन में सर्विलांस सेल व थानों की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए अथक प्रयास से विभिन्न कम्पनियों के कुल 101 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन कीमत करीब 31 लाख 50 हजार रुपये बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है ।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा पुलिस कार्यालय में बरामद शुदा मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया । मोबाइल स्वामियों द्वारा अपार प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक व स्वाट/सर्विलांस टीमों को धन्यवाद प्रकट करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। 101 अदद विभिन्न कम्पनियों के मल्टीमीडिया मोबाइल फोन कीमत करीब 31 लाख 50 हजार रूपये है। पुलिस टीम प्रभारी उ0नि0 धीरज गौतम SOG/सर्विलांस, हे0का0 विनोद यादव सर्विलांस सैल, हे0का0 सचिन शर्मा सर्विलांस सैल, हे0का0 पवन शर्मा सर्विलांस सैल, आरक्षी 898 अंकुर शर्मा सर्विलांस सैल जनपद हाथरस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *