Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

हाथरस में पेट्रोल पंप बंद होने से किसान परेशान, जिलाधिकारी से पंप चालू कराने की मांग

हाथरस । शहर की इगलास रोड पर स्थित राना किसान सेवा केंद्र (पेट्रोल पंप) पिछले कई दिनों से बंद पड़ा है, जिसके कारण स्थानीय निवासियों और खासकर किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में आज क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर पंप को जल्द से जल्द दोबारा शुरू कराने की मांग की है।

बॉक्स
क्या है पूरा मामला?

हाथरस। बीती 2 दिसंबर 2025 को पेट्रोल पंप पर तेल डलवाते समय एक बाइक में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई थी। इस हादसे में बाइक चालक बुरी तरह झुलस गया था, जिसकी इलाज के दौरान 8 दिसंबर को मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना के बाद से ही प्रशासन या प्रबंधन द्वारा पंप का संचालन रोक दिया गया है।
स्थानीय ग्रामीणों और वाहन चालकों का कहना है कि पंप बंद होने से उन्हें डीजल-पेट्रोल के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है।इगलास रोड पर रेलवे फाटक बंद होने की स्थिति में लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है ग्रामीणों के अनुसार, इस पंप पर तेल की गुणवत्ता अच्छी रहती है और संकट के समय किसानों को उधार की सुविधा भी मिल जाती थी, जो अब बंद है। क्षेत्रीय निवासियों ने जिलाधिकारी से मानवीय आधार और किसानों की जरूरत को देखते हुए अपील की है कि जांच प्रक्रिया को जल्द पूरा कर पंप को जनहित में पुनः सुचारू रूप से संचालित कराया जाए। अपील करता में क़ासिम, रोहताश,संजीव,कन्हैया लाल,किसान गोपाल,धर्मपाल, काशिम खान,मूलचंद, पप्पू, सहित दर्जनों भर लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *