हाथरस। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के लोगों पर हो रही निर्मम हत्याओं, हिंसा एवं अत्याचारों के विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के लोगों पर हो रही निर्मम हत्याओं, हिंसा एवं अत्याचारों के विरोध में आज घण्टाघर पर पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियाँ लेकर बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन पर संज्ञान लेने की माँग की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद हाथरस जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के विरुद्ध हो रही हिंसा मानवता पर कलंक है और इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने भारत सरकार एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों से अपील की कि वे इस विषय में ठोस कूटनीतिक हस्तक्षेप करें और बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराएँ। धरना प्रदर्शन के दौरान बांग्लादेश सरकार की नीतियों के विरोध में पुतला दहन किया गया तथा नारे लगाकर पीड़ित हिंदू समुदाय के प्रति एकजुटता व्यक्त की गई। बजरंग दल विभाग संयोजक हर्षित गोड़ ने ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के विरुद्ध हो रही हिंसा मानवता पर कलंक है और इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ
धरना प्रदर्शन के दौरान विभिन्न बड़ी संख्या में नागरिक, सामाजिक राजनीतिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के अलावा विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा , दीप्ति वार्ष्णेय , कैलाश कूलवाल , जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल मातृशक्ति जिला संयोजिका कामना शर्मा, जिला सह समरसता प्रमुख मनोज वार्ष्णेय , सह प्रसार प्रमुख अमित कुशवाहा बजरंग विभाग संयोजक हर्षित गौड , जिला संयोजक अमरदीप जी, नगर संगठन मंत्री देवराज कर्मयोगी , नगर उपाध्यक्ष राजीव जी, राहुल जी, दीपू वार्ष्णेय , नगर मंत्री अनमोल अग्निहोत्री, नगर सह मंत्री विजय गुप्ता, दाऊ दयाल शर्मा नगर संयोजक बजरंग दल किशन भारती , दुर्गा वाहिनी नगर संयोजिका प्रियांशी वार्ष्णेय , नगर सत्संग प्रमुख टिंकू दिवाकर , नगर सह संयोजक लक्ष्मण , चेतन एवं मोनू , राहुल , जीतू , लक्ष्य , गुड्डू , अविनाश , तन्मय , प्रशांत , नैतिक जी, हिमांशु , आदित्य , सोनू पाथरे , नीरव चोपड़ा, मोनु, आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बांग्लादेश में हिंदुओं के विरुद्ध हो रही हिंसा मानवता पर कलंक :गोपाल कृष्ण शर्मा , विहिप ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन ,पुतला फूंका




