Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

एचटी लाइन में फॉल्ट होने से कई घंटे बिजली गुल,लोगों ने झेली परेशानी मशक्कत के बाद सुचारू हुई विद्युत

सासनी। बीती रात करीब 3 बजे एचटी लाईन में फॉल्ट हो गया। इसके कारण कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। इससे स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आधी रात से ही लाइन को ठीक करने का काम शुरू कर दिया था। लगभग साढ़े छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लाइनों को दुरुस्त किया गया और विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सकी। अधिशासी अभियंता अविनाश तिवारी ने बताया कि नगला बलदेव पर एचटी लाइन में अचानक खराबी आ गई थी। जिससे लोगों को परेशानी आई। मगर अब लाइन ठीक कार्र कर रही है। वहीं बिजली गुल होने से सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कत हुई। लोगों के घरों में पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई, जिससे दैनिक कार्यों में बाधा आई। एसडीओ आशीष रत्न, जेई अमित कुमार, लाइनमैन मुनेंद्र कुमार, योगेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अंकित कुमार, छोटू, रविंद्र कुमार, वासुदेव और अन्य कर्मचारियों ने मिलकर लाइनों को दुरुस्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *