Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

शीतलहर में जरूरतमंदों को राहत: डीएम ने कंबल ओढ़ाकर किया वितरण

हाथरस। तहसील समाधान दिवस के उपरांत अतुल वत्स, जिलाधिकारी, चिरंजीवीनाथ सिंह, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी के साथ तहसील परिसर में उपस्थित पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल ओढ़ाकर वितरित किए तथा उन्हें गुड़ भेंट कर राहत प्रदान की। जिलाधिकारी ने शीत लहर के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निराश्रित, वृद्ध एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को समय से कंबल उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, रैन बसेरों एवं प्रमुख चौराहों पर अलाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कोई भी व्यक्ति ठंड में राहत से वंचित न रहे, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। कंबल वितरण एवं अन्य राहत कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि शीत लहर की अवधि में संचालित राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी तथा सभी अधिकारी निरंतर निगरानी बनाए रखें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जरूरतमंद लोगों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम भी जाना और प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *