हाथरस। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव टुकसान के पास स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम कर रही दो महिला मजदूर कच्ची दीवार गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया गया है कि ईंट भट्ठे पर महोबा के मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। दो महिलाएं अपने रहने के लिए झोपड़ी बना रही थीं, तभी अचानक कच्ची दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। दीवार गिरने से 30 वर्षीय प्रमिला और उनकी देवरानी 25 वर्षीय करिश्मा मलबे के नीचे दब गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर अन्य मजदूर और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों महिलाओं को मलबे से बाहर निकाला। गंभीर हालत में दोनों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।
कच्ची दीवार गिरने से दो महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Recommendation for You
सासनी। सुशीला फाउंडेशन, बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ़ इंडिया एवं सासनी विज्ञान क्लब द्वार पचमढ़ी मध्यप्रदेश…




