थाना सादाबाद पुलिस ने फार्म हाउस से बैट्री चोरी करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, चोरी हुई बैट्री
हाथरस। 01.11.2025 को वादी श्याम चाहर पुत्र फतैह सिंह निवासी भाडई मलपुरा जनपद आगरा द्वारा थाना सादाबाद पर सूचना दी कि दिनांक 26.08.2025 की रात्रि में उसके फार्म हाउस से सोलर की बैट्री चोरी हो गयी है । वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सादाबाद पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । 20.12.2025 को पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के कुशल नेतृत्व में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना सादाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गुरसौटी स्थित फार्म हाउस से बैट्री चोरी के मुकदमें में वांछित एक अभियुक्त को सब्जी मण्डी के पास से गिरफ्तार किया गया है । जिसका नाम पंकज पुत्र बृजमोहन सिंह निवासी ग्राम गुरसौटी थाना सादाबाद, जनपद हाथरस है। जिसके कब्जे से चोरी की हुई बैट्री बरामद हुई है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम के नाम थानाध्यक्ष योगेश कुमार मय टीम थाना सादाबाद जनपद हाथरस है।




