Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा थाना हाथरस जंक्शन का औचक निरीक्षण कर संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

थाना हाथरस जंक्शन पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र की मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

आज दिनांक 15.12.2025 को पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा थाना हाथरस जंक्शन का औचक निरीक्षण किया गया । महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, हवालात, मालखाना, मिशन शक्ति केन्द्र, थाना परिसर आदि का भ्रमण किया गया तथा सम्बन्धित को समुचित साफ-सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना कार्यालय मे अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गई तथा रजिस्टरों को अध्याविधिक करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।

➡️ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान व0उ0नि0 व मौजूद कर्मियों को अभिलेखों के रखरखाव के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा सीसीटीएनएस कक्ष निरीक्षण के दौरान उपकरणों की समुचित साफ-सफाई व कक्ष में पर्दा लगवाने हेतु निर्देशित किया गया । तत्पश्चात थाना परिसर निरीक्षण के दौरान भवनों की स्थिति देखी गई व उचित साफ-सफाई, बिजली के तारों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिये गये ।

➡️ निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा थाना परिसर मे मौजूद फरियादियों की समस्याओं को सुना गया व सम्बन्धित को तत्काल शिकायतकर्ताओं की शिकायतो का त्वरित निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया ।

➡️ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 अभियान के तहत थाना हाथरस जंक्शन के मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया गया तथा थाने पर आने वाली महिला फरियादियों की शिकायत बड़ी ही शालीनता के साथ सुनकर उनका त्वरित निस्तारण/समाधान करने करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा महिला मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूक करने तथा थानाक्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं/बालिकाओं को 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा तथा थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र के बारे में विस्तार से जानकारी देकर तथा महिला सशक्तिकरण से संबंधित शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया ।

➡️ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आगामी त्यौहारो के दृष्टिगत थाना क्षेत्र मे सतर्क दृष्टि रखने हेतु एवं मन्दिर, मार्केट व भीड़-भाड़, वाली जगहों पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों/वस्तुओं की गहनता से चैकिंग करने हेतु तथा भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में जहां महिलाओं की उपस्थिति अधिक हो वहां महिला पुलिस कर्मियों व एन्टी रोमियो टीम की निरंतर पेट्रोलिंग लगाने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक सासनी को दिए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *