Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

महिलाओं के कल्याण, सशक्तिकरण एवं उत्पीड़न की रोकथाम के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग हाथरस में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है

हाथरस। महिलाओं के कल्याण, सशक्तिकरण एवं उत्पीड़न की रोकथाम के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा जनपद हाथरस में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अवगत कराया है कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत मा० सदस्या श्रीमती रेनू गौड़ द्वारा दिनांक 17.12.2025 को प्रातः 11ः00 बजे से तहसील सदर सभागार, हाथरस में “महिला जनसुनवाई/समीक्षा बैठक” आयोजित की जाएगी। इसमें घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न की रोकथाम तथा पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने संबंधी विषयों पर चर्चा एवं सुनवाई की जाएगी।
अतः जनपद की समस्त पीड़ित महिलाओं से अपील है कि वे दिनांक 17.12.2025 को प्रातः 11ः00 बजे तहसील सदर सभागार, हाथरस में अपने प्रार्थना पत्र सहित उपस्थित हों, जिससे कि उनके पत्र पर त्वरित कार्यवाही की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *