जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ने अवगत कराया है कि सरकार की मंशा के अनुरूप कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों हेतु प्रदेश में 57 मा0 मुख्यमंत्री मॉडल कॉम्पोज़िट विद्यालय का निर्माण किया जा रहा है, जिसके क्रम में स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन, नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ द्वारा हरिओम शुक्ला, शोध अधिकारी को जनपद हाथरस में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कॉम्पोजिट विद्यालय के स्थलीय एवं भौतिक निरीक्षण हेतु नामित किया गया है। हरिओम शुक्ला, शोध अधिकारी द्वारा विगत दिनांक को मुख्यमंत्री मॉडल कॉम्पोजिट विद्यालय, वर्द्धारी, हाथरस का स्थलीय निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री मॉडल कॉम्पोज़िट विद्यालय जनपद हाथरस व प्रदेश के 04 अन्य जनपदों में ओ०एन०जी०सी० के सी०एस०आर० फण्ड द्वारा निर्माणाधीन है। मुख्यमंत्री मॉडल कॉम्पोज़िट विद्यालय, वर्द्धारी, विकास खण्ड- मुरसान, जनपद-हाथरस के निरीक्षण के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी, हाथरस तथा कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग की ओर से सहायक अभियन्ता श्री हिमालय सिंह एवं अवर अभियन्ता श्री सत्य प्रकाश उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था को कार्य की प्रगति बढ़ाने एवं 100 प्रतिशत गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान एक-दो स्थानों पर हनीकॉम्बिंग देखी गयी जिसे तत्काल सही माध्यम से ठीक कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। वर्तमान में कार्य की भौतिक प्रगति 31 प्रतिशत है।
Home
ताजा न्यूज़
जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ने अवगत कराया है कि सरकार की मंशा के अनुरूप कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों हेतु प्रदेश में 57 मा0 मुख्यमंत्री मॉडल कॉम्पोज़िट विद्यालय का निर्माण किया जा रहा है
जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ने अवगत कराया है कि सरकार की मंशा के अनुरूप कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों हेतु प्रदेश में 57 मा0 मुख्यमंत्री मॉडल कॉम्पोज़िट विद्यालय का निर्माण किया जा रहा है
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









