हाथरस। महिला थाना में घरेलू विवाद के एक मामले में काउंसलिंग के जरिए समाधान निकाला गया। आवेदिका पूजा पुत्री सुखराम निवासी पुर खुर्द थाना हाथरस जंक्शन जिला हाथरस 3/12/2025 को अपने पति धर्मेद्र व ससुराली जनों के खिलाफ एक लिखित प्रार्थना पत्र महिला थाना में दिया था उक्त आवेदिका वह उसके पति को थाना पर बुलाकर काउंसलिंग कराई की गई तो शिकायतकर्ता में बताया कि मेरे पति में ससुरालीजन गाली गलौज मारपीट व अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं आवेदिका के पति व ससुरालीजनों से वार्ता की गई कि मैं आज के बाद अपनी पति से कोई अभद्र व्यवहार में मारपीट नहीं करूंगा अब दोनों पक्षों में से कोई भी पुलिस कार्यवाही की अपेक्षा नहीं करते
महिला थाना द्वारा दोनों पक्षों को बुलाकर पूरी स्थिति पर विस्तार से वार्ता की गई। काउंसलिंग के दौरान आवेदिका ने पुनः अपने आरोप स्पष्ट करते हुए बताया कि उसके साथ लगातार गाली-गलौज और मारपीट की जाती है। इस पर उसके पति और ससुरालीजनों से कड़ी बातचीत की गई, जिसके बाद पति ने स्वीकार किया कि वह भविष्य में किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज या मारपीट नहीं करेगा और वैवाहिक जीवन को सम्मानजनक बनाए रखने का वचन दिया। काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों ने लिखित रूप से यह भी कहा कि वे अब किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई की अपेक्षा नहीं करते और आपसी सहमति से मामले को समाप्त करना चाहते हैं। महिला थाना की ओर से बताया गया कि घरेलू विवादों में काउंसलिंग का उद्देश्य परिवार को टूटने से बचाना और शांतिपूर्ण माहौल बनाना है। इस मामले में भी काउंसलिंग से सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं।




